वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर
कांग्रेस पर हमला बोला, अपने ट्वीट पर उन्होंने कहा कि नेहरू की वजह से
भारत की जगह चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में है।
केंद्रीय
मंत्री अरुण जेटली ने सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला
है, ट्वीट संदेश में अरुण जेटली ने कहा कि – असली गलती,कश्मीर और चीन
दोनों ही मुद्दों पर एक ही व्यक्ति की है।
पंडित जवाहरलाल नेहरु
द्वारा मुख्यमंत्रियों को 2 अगस्त 1955 में लिखे पत्र में कहा गया”
अनौपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन को संयुक्त राष्ट्र के
सदस्य के रुप में लेने का सुझाव दिया था ना कि सुरक्षा परिषद् के सदस्य रुप
में, और भारत को उसकी जगह सुरक्षा परिषद् में शामिल किया जाना चाहिए।
हम
इस सुझाव को स्वीकार नहीं कर सकते, ऐसा करने का मतलब है चीन के साथ मतभेद
होना और चीन जैसे महान देश का सुरक्षा परिषद् का सदस्य न होना उसके साथ
नाइंसाफी होगी।”
क्या कांग्रेस अध्यक्ष बतायेंगे कि असली गुनहगार कौन था?