मनोरंजन

अमिताभ- तापसी की बदला ने पांच दिनों में पौने चार करोड़ से अधिक की कमाई

मुंबई – अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन पौने चार करोड़ से अधिक की कमाई कर ये जता दिया है कि ये फिल्म अभी और आगे तक जायेगी l सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म बदला ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन यानि मंगवार को 3 करोड़ 85 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l बढ़त 10 लाख की ही थी लेकिन फिल्म की दर्शकों में पसंद बनी हुई है और ये फिल्म इस वीकेंड में 50 करोड़ पहुंच सकती हैं l अब फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ 80 लाख रूपये हो गई है जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 36 करोड़ 34 लाख रूपये हो गया है l फिल्म को 5 करोड़ 4 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी lफिल्म बदला को शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है l

बदला की ये कहानी एक लड़की की है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ तीन महीने से रह रही थी लेकिन एक दिन वो गायब हो जाता है l फिर किसी को पता चल जाता है और वो ब्लैकमेल करने लगता है l एक दिन उसका मर्डर हो जाता है और लड़की पर मर्डर का केस चलता है l अमिताभ बच्चन वकील बन कर उनका केस लड़ते हैं लेकिन जासूसी करते हुए l ये बदला असल में कैसा बदला होगा ये कहानी के अंत में ही पता चलेगा l बदला लेने की इस कहानी को शुरू करने में दस साल लग गए। सुजोय घोष ने स्क्रिप्ट लिख रखी थी लेकिन उन्हें बदला नाम नहीं मिल रहा था क्योंकि ये टायटल किसी और निर्माता के पास था l

फिल्म बदला स्पेन की एक फिल्म Contratiempo यानि द इन्विंसिबल गेस्ट की ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैl हालांकि बदला को और अच्छा कलेक्शन मिलना चाहिए था लेकिन बदला के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल ने इस फिल्म को प्रभावित किया है lबदला लेने की इस कहानी को शुरू करने में दस साल लग गए। सुजोय घोष ने स्क्रिप्ट लिख रखी थी लेकिन उन्हें बदला नाम नहीं मिल रहा था क्योंकि ये टायटल किसी और निर्माता के पास था l फिल्म की कहानी में तब अमिताभ बच्चन के साथ विद्या बालन थीं और तीसरे रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह ने सहमति दी थी जो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले थे l लेकिन सब बदल गया l करीब 30 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को 750 से 800 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 2 =

Most Popular

To Top