खेल

रोनाल्डो ने मेसी के 8 हैट्रिक के रिकॉर्ड की बराबरी की

युवेंटस ने एटलेटिको को 3-0 से हराया, रोनाल्डो ने मेसी के 8 हैट्रिक के रिकॉर्ड की बराबरी की
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत युवेंटस ने चैम्पियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के सेकंड लेग में शानदार वापसी की। सीरीज ए फुटबॉल लीग की चैम्पियन युवेंटस ने मंगलवार देर रात एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। रोनाल्डो ने मैच के 27वें और 48वें मिनट में गोल किया। इसके अलावा उन्होंने 86वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। फर्स्ट लेग में एटलेटिको मैड्रिड ने युवेंटस को 2-0 से हराया था। इस तरह युवेंटस ने स्पेनिश टीम को 3-2 के अंतर से बाहर कर दिया।

रोनाल्डो ने इस हैट्रिक से लियोनेल मेसी के चैम्पियंस लीग में आठ हैट्रिक के रिकॉर्ड की बराबरी की। 1992 के बाद जन्में खिलाड़ियों में सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ही हैं जो चैम्पियंस लीग में आठ-आठ बार हैट्रिक लगा पाए हैं। रोनाल्डो और मेसी के अलावा मारिया गोमेज, फिलिप्पो इनसाघी और लुईज एड्रिआनो चैम्पियंस लीग में 3-3 बार हैट्रिक लगा चुके हैं।

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने चैम्पियंस लीग में अपनी पहली हैट्रिक 2009-10 में आर्सेनल के खिलाफ लगाई थी। इसके बाद 2011-12 में विक्टोरिया प्लेजेन, बेयर लेवरकुसेन के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 2013-14 में एएफसी अजाक्स, 2014-15 में एपोएल और 2016-17 में सेल्टिक और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। मेसी ने 2018-19 में पीएसवी इन्डहोवेन के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

रोनाल्डो ने चैम्पियंस लीग में अपनी पहली हैट्रिक 2012-13 में एएफसी अजाक्स के खिलाफ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने 2013-14 में गालातासारे एसके के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2015-16 में रोनाल्डो ने शख्तर डोनेटस्क, माल्मो एफएफ और वीएफएल वूल्फ्सबर्ग के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2016-17 में उन्होंने बेयर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। मंगलवार रात उन्होंने फिर एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 के सेकंड लेग में रोनाल्डो ने 27वें, 48वें और 86वें मिनट में गोल किए।  रोनाल्डो ने 2016-17 में रियाल मैड्रिड की ओर से एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − 10 =

Most Popular

To Top