व्यापार

12 साल बाद दिया बजाज फिनसर्व के चेयरमैन राहुल बजाज ने इस्तीफा

राहुल बजाज ने 12 साल बाद बजाज फिनसर्व के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, मानद चेयरमैन बनेंगे
नई दिल्ली – राहुल बजाज 2007 में कंपनी की शुरुआत से ही बने हुए थे चेयरमैन। राहुल बजाज (80) ने उत्तराधिकार योजना के तहत बजाज फिनसर्व के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 16 मई से प्रभावी होगा। उस दिन कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। उसके बाद राहुल बजाज चेयरमैन एमेरिटस (मानद चेयरमैन) के पद पर नियुक्त होंगे। इस पद के लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिलेगा।

17 मई से नन्नू गोबिंदराम पमनानी बजाज फिनसर्व के इंडिपेंडेंट नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। फिलहाल वो कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। बजाज फिनसर्व बजाज ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है जो 2007 में बनी थी। यह शेयर बाजार में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए है।

16 मई को कंपनी की बोर्ड बैठक के बाद मानद चेयरमैन के पद पर नियुक्ति होगी। उत्तराधिकार योजना के तहत चेयरमैन का पद छोड़ रहे राहुल बजाज। 17 मई से नन्नू गोबिंदराम पमनानी इंडिपेंडेंट नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए हैं। वो बजाज समूह के प्रमुख हैं। 2006 से 2010 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। 2001 में पद्मभूषण पुरस्कार भी मिला था।



Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 + 4 =

Most Popular

To Top