भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान आतंकवादी
ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए ‘‘संगठित कार्रवाई’’ करे और अपनी सरजमीं
पर सभी आतंकी संगठनों को पनाहगाह मुहैया करना बंद करे
अमेरिका
की यात्रा पर गए विदेश सचिव विजय गोखले ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री माइक
पोम्पियो के साथ मुलाकात की। इस वार्ता में भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत
हुए कि पाकिस्तान आतंकवादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए ‘‘संगठित
कार्रवाई’’ करे और अपनी सरजमीं पर सभी आतंकी संगठनों को पनाहगाह मुहैया
करना बंद करे।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह
उच्चतम स्तर की बैठक थी। गोखले और पोम्पियो ने विदेश नीति और सुरक्षा से
जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद
भारत को अमेरिका से मिले समर्थन को लेकर अमेरिकी सरकार और पोम्पियो की
सराहना की।