व्यापार

भारत ने भी लगाई बोइंग 737 मैक्स के विमानों की उड़ान पर रोक

इथोपियाई एयरलाइंस विमान हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंताओं के माहौल के बीच अब भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों पर लगी तत्काल प्रभाव से रोक, डीजीसीए ने कहा, सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने तक रोक रहेगी जारी।

इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे के बाद अब भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक लगा दी गई है। डीजीसीए ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के इस्तेमाल पर कल रात तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। डीजीसीए ने कहा कि ये विमान तब तक सेवा से बाहर रहेंगे जबतक इनमें जरूरी बदलाव और सुरक्षा के लिए जरूर उपाय नहीं किए जाते हैं। बयान में ये भी कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता है, इसलिए ये फैसला लिया गया है।

उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने सभी एयरलाइंसों की आपात बैठक बुलाई है। इसमें यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए उपायों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − 17 =

Most Popular

To Top