चंडीगढ़ – आज पंजाब के राज्यपाल और य.टी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी सिंह बदनौर ने ऐसा संस्थागत मंच बनाने पर ज़ोर दिया जहाँ शैक्षिक समुदाय, शोध एवं विकास संस्थाएं, उद्योग, निवेशक और इन्नोवेटर साझे तौर पर अपने और समाज के लिए निरंतर साकारात्मक कार्य कर सकें।श्री बदनौर आज आई.एस.बी. मोहाली में नवाचार पर आधारित चंडीगढ़ के विकास से सम्बन्धित हुई एक वर्कशॉप के अवसर पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे संस्थागत मंच की आवश्यकता है जो कि संस्थाओं के उद्योगों के साथ साझे उद्यम चलाएं और प्रफुल्लित करें, नये इन्नोवेटर्ज़ और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के लिए मददगार साबित हों। इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।श्री बदनौर ने कहा कि नवाचार आधारित विकास की लहर जो पूरी दुनिया में पसरी हुई, के साथ चंडीगढ़ क्षेत्र के विकास को भरपूर प्रोत्साहित करेगा। इन नयी खोजों और प्रयासों से पुराने ढांचे को नयी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि श्री नरेन्द्र मोदी स्वयं भारत को 10 ट्रिलीयन की अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए अनगिनत यत्न कर रहे हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि अब जब भारत दुनिया के तीसरे बड़े स्टार्टअप इको-सिस्टम के तौर पर उभर रहा है, चंडीगढ़ क्षेत्र के पास ऐसा बहुत कुछ है जो इस तरह का उपयुक्त इको-सिस्टम सृजित करने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। चंडीगढ़ क्षेत्र को प्रमुख संस्थानों, योजनाबद्ध तरीके से बनाया शहर, अच्छे स्तर का जीवन प्रदान करने वाला शहर कहकर इसकी विशेषताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र तकनीकी आधार पर विकास करने का अथाह सामथ्र्य रखता है। चंडीगढ़ प्रशासन बहुत जल्द खाद्य, कृषि और लाईफ़ साईंसिस पर केन्द्रित कई स्टार्टअप्पस और उद्यमों को प्रफुल्लित करने हेतु अहम कदम उठाएगा। प्रो. बी.एन गोस्वामी ने अपने भाषण में चंडीगढ़ की उत्पत्ति और विकास वाले इस विलक्षण सुझाव के ऐतिहासिक पक्ष और पेश चुनौतियों बारे जानकारी दी। चंडीगढ़ क्षेत्र की नवाचार आधारित विकास सम्बन्धी विभिन्न पक्षों पर चुनौतियों से सम्बन्धित एक पैनल डिस्कशन भी की गई जिसमें सी.एस.आई.आर के पूर्व डायरैक्टर जनरल डा. गिरीश साहनी, राष्ट्रीय एग्री -फूड बायोटैक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट मोहाली के कार्यकारी निर्देशक डा. टी.आर शर्मा, आई.आई.टी रोपड़ के डायरैक्टर प्रो. एस.के दास, इंडस इंटरप्रीन्योर चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष श्री मुनीश जौहर, चितकारा यूनिवर्सिटी के उप कुलपति श्रीमती मधु चितकारा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री जे.एम बालामुरगन ने भाग लिया। इस पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता श्री ज्योति कमल ने की।इस अवसर पर अन्य आदरणीयों के अलावा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अफ़सर श्री अमिताभ कांत, सलाहकार श्री मनोज परीदा, आई.आई.एस.ई.आर., एन.ए.बी.आई., सी.एस.आई.ओ, आई.एन.एस.टी आदि जैसी प्रमुख संस्थायों के प्रमुख और उद्योग व मीडिया क्षेत्र के नुमायंदे भी शामिल थे।