पंजाब

ग्रामीण विकास बोर्ड ने श्री गुरु नानक देव जी के चरणस्थल 36 गाँवों में बुनियादी ढांचों के विकास के लिए 17.50 करोड़ रुपए की पहली किश्त की जारी

चंडीगढ़ – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के चल रहे समाराहों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास बोर्ड ने 36 गाँवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 17.50 करोड़ रूपए की पहली किश्त जारी कर दी है यह गाँव पहली पातशाही के चरणस्थल हैं।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पिछले साल 23 नवंबर को सुलतानपुर लोधी में ऐलान किया था कि श्री गुरु नानक देव जी के चरणस्थल 36 गाँवों और 11 नगर पंचायतों का 150 करोड़ रुपए की लागत से विकास किया जायेगा।इन फंडों को सिवरेज प्रणाली, छप्पड़ों की सफ़ाई, ऐतिहासिक गुरुद्वारों को इंटरलॉक कंक्रीट टाईलों से सडक़ें बनाकर जोडऩे के साथ-साथ, सी.सी.टी.वी, सिविल डिस्पेंसरी, पंचायत घर और आंगनवाड़ी केन्द्रों को जोडऩे जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ख़र्च किया जायेगा।इन कामों के लिए लगभग 183.97 करोड़ रुपए के अनुमान बनाए गए थे। जिसमें से 33.97 करोड़ मनरेगा से और बाकी 150 करोड़ रुपए राज्य द्वारा दिए जाने हैं। इस बाबत सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नरों को इन विकास कामों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए जा चुके हैं और मनरेगा द्वारा 50 लाख की पहली किश्त से यह काम मुकम्मल किये जाएंगे। जि़क्रयोग्य है कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दौरा किये गाँवों में नानकसर सथ्याला और सथ्याला, उदोके खुर्द, उदोके कलाँ, अमृतसर जि़ले का गाँव वेरोके, बठिंडे का लक्खी जंगल, महिमा सारजा, कोठे नथ्याना, फरीदकोट का लंभवाली, फतेहगढ़ साहिब का ईश्वर होल, फाजि़ल्का का हरीपुर, गुरदासपुर का बडाला ग्रंथीयाँ, चाहल कलाँ (अचल साहिब), लुधियाना का ठाकरवाल, जघोड़ा, मोगे का तख़तपुरा, दोधर गरबी, दोधर शारकी, पट्टो हीरा सिंह, पटियाला का छितनवाला, कमलपुर, अकोयी साहिब, गहिलां, कांझला, मंगवाल, संगरूर का बहादरपुर (मसतुआना), शहीद भगत सिंह नगर का हकीमपुरा, श्री मुक्तसर साहिब का साराएनागा, अमी शाह, फतेहाबाद, गोइन्दवाल साहिब, खडूर साहिब, खैहरा, डेहरा साहिब, लोहार, तरनतारन जि़ले का वैरोवाल शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + seventeen =

Most Popular

To Top