तनाव दूर करना है तो रोजाना 20 मिनट पैरों का व्यायाम करें
हेल्थ
– दिनभर ऑफिस में बैठना हो या घर-बाहर में भागदौड़ का काम, दोनों ही
शारीरिक तथा मानसिक रूप से थका देते हैं। इसे दूर करने के लिए रोजाना 20 का
पैरों का व्यायाम किया जा सकता है। जो शरीर के दूसरे हिस्सों को भी आराम
पहुंचाता है।
ऐसे करें :-दीवार के पास लेट जाएं। पीठ के निचले
हिस्से में एक तकिया, मुलायम रोलर या टॉवेल को गोल घुमाकर रख लें। दोनों
पैरों को दीवार के समानांतर ऊपर उठाकर 90 डिग्री के कोण में टिका दें।
पैरों को सीधा रखें और अपनी बांहों और कंधों को आराम दें।
यह वर्कआउट
अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का प्रवाह होता है
जिससे तनाव दूर होता है। यदि दिन भर हील वाली चप्पल पहनती हैं तो यह ज़रूर
करना चाहिए। यह पैरों को आराम पहुंचाएगा। रक्त संचार में सुधार होगा, पैरों
की सूजन कम होगी और उनमें भारीपन महसूस नहीं होगा। पैरों की मांसपेशियों
को आराम पहुंचेगा। पाचन क्रिया में सुधार होगा तथा शरीर में पोषक तत्वों का
अवशोषण भी जल्द होगा। सभी अंगाें और मांसपेशियों तक अधिक मात्रा में
ऑक्सीजन पहुंचेगी जो तंत्रिका तंत्र के लिए लाभदायक है। यह तनाव कम करेगा।
पूरे शरीर के लिए लाभदायक इस व्यायाम से पेट, किडनी को आराम मिलता है और
अंगों में रक्तापूर्ति सुधरती है।मन शांत रहता है, आंख और नाक सम्बंधी
रोगों में कमी आती है। बालों का असमय पकना कम होता है। हाइपोथायराॅयडिज़्म
दूर करने में फायदेमंद है। वैरिकाेज़ वेन्स(नसों में सूजन) के इलाज में मदद
करता है।
पैरों को पूरी तरह दीवार से सटा लें। स्लिप डिस्क, उच्च
रक्तचाप या पैर और रीढ़ में कोई दिक्कत है तो इससे पूर्व चिकित्सकीय
परामर्श अवश्य लें। यदि पैरों में अधिक खिंचाव महसूस हो तो उन्हें ज़रूरत के
अनुसार मोड़ लें।