खेल

India vs Australia:तीसरा ODI मैच आज, तीसरे वनडे में बन सकते हैं ये खास मुकाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच आज रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अगर भारत यह मैच भी जीत जाता है तो वह पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा।

रांची के इस मैदान पर भारत ने चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने दो मुकाबले  वहीं न्यू जीलैंड के खिलाफ 2016 में खेले गए मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में खेला गया मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 23 2016 से खेले गए पिछले 11 मुकाबलों में से भारत ने 9 मैच जीते हैं। इतना ही नहीं 30 अक्टूबर 2013 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदानों पर भारत ने 9 में से 8 मैच जीते हैं।
विराट कोहली अगर 27 रन और बना देते हैं तो वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में 4000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 6641, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 5169 और सौरभ गांगुली ने कप्तान के रूप में 5104 रन बनाए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक खेले गए मुकाबलों में से 49 मैच भारत ने जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 74 मुकाबले जीते हैं। वहीं 10 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 + fifteen =

Most Popular

To Top