2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के
सरगना आतंकी हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा झटका देते हुए पाबंदी
लिस्ट से निकालने से इनकार कर दिया।
26/11 मुंबई आंतकी
हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद पर संयुक्त राष्ट्र ने बैन जारी रखा है।
यूएन ने कहा है कि हाफिज सईद पर बैन जारी रखने को लेकर उनके पास उचित और
विश्वसनीय जानकारी है। जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने
जमात -उद- दावा सरगना हाफिज सईद की खुद को लिस्ट से बाहर करने की अपील को
खारिज कर दिया है। हाफिज सईद 2008 में मुंबई आंतकी हमले का प्रमुख आरोपी
है। जिसके बाद से उसे यूएन में बैन किया गया है। पाकिस्तान को छोड़कर भारत,
फ्रांस, अमेरिका एवं ब्रिटेन ने हाफिज सईद की अपील का विरोध किया।