पंजाब

विजीलैंस द्वारा थानेदार एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा थाना एस.एस.ओ.सी, फाजि़ल्का में तैनात सब इंस्पेक्टर, रजवंत सिंह को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रजवंत सिंह को शिकायतकर्ता गुरलाल सिंह निवासी धोदरीयां वाली गली जि़ला मोगा की शिकायत पर 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में बताया कि उसे अदालत से एन.डी.पी.एस केस में ज़मानत मिलने के उपरांत उक्त सब इंस्पेक्टर द्वारा उसका लाईसेंसी पिस्तौल वापस करने के बदले 3 लाख रुपए की माँग की गई है और सौदा 2 लाख में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी सब इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उक्त दोषी के विरुद्ध फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × five =

Most Popular

To Top