पंजाब

हार को देखकर एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है पाकिस्तान – मुख्यमंत्री पंजाब ने दी चेतावनी

लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के पक्ष में नहीं कांग्रेस, आप और शिरोमणी अकाली दल टकसाली गठजोड़ की पंजाब में कोई अहमियत नहीं
अमृतसर – कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब ने ज़ोर देकर कहा कि कोई भी मुल्क लड़ाई के पक्ष में नहीं है परन्तु उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपने एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है यदि उसे लगा कि वह भारत के साथ अपनी जंग हार रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्क एटमी ताकतें हैं परन्तु कोई भी मुल्क हक में नहीं कि एटमी हथियारों का प्रयोग किया जाये परन्तु इस्लामाबाद इन हथियारों का प्रयोग जंग में हार की स्थिति में कर सकता है। मुख्यमंत्री पंजाब ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले करके आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए भारत ने दृढ़ इरादे को दिखा दिया है। उन्होंने मारे गए आतंकवादियों की संख्या बारे पूछने पर कोई भी प्रतिक्रिया करने से इन्कार कर दिया और साफ़ शब्दों में कहा कि चाहे एक मरे या 100 भारत अपनी जवाबी कार्यवाही में विश्वास रखता है और अपने सैनिकों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं का बदला ज़रूर लेगा। मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय बहुत ही बुरी है और वह कटोरा लेकर विभिन्न मुल्कों से मदद की गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय भारत के साथ जंग लडऩे की स्थिति में नहीं है परन्तु दोनों मुल्क एटमी ताकतें हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान घिरे होने की स्थिति में अपने एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है। पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल टकसाली के गठजोड़ सम्बन्धी पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका अपना फ़ैसला है जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है इसको किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ करने की ज़रूरत नहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल टकसाली के गठजोड़ को सिर से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मतदान अपने बलबूते पर लडक़र जितेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ के हक में नहीं हैं। मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के कामकाज और कल्याण हेतु किए गए कार्यों को देखकर ही लोग अपना वोट डालते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + 16 =

Most Popular

To Top