खेल

महिला वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर झूलन गोस्वामी

आईसीसी ने ताजा महिला वनडे रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारत की अनुभवी पेसर झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल करने में सफल रही हैं।
महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार झूलन ने दो स्थान की छलांग के साथ आईसीसी की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। भारत की एक और तेज गेंदबाज शिखा पांडे को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। शिखा 12 स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। नौ साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि वनडे रैंकिंग में भारत की दो गेंदबाज शीर्ष-5 में शामिल हों।

बल्लेबाजी में मिताली राज एक स्थान आगे बढ़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर कायम हैं। जेम्मिहा रोड्रिगेज 10 स्थान आगे बढ़ते हुए 49वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पूनम यादव को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है। वह 64वें नंबर पर आ गई हैं। दीप्ति शर्मा 17वें और हरमनप्रीत कौर 20वें नंबर पर ही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + 7 =

Most Popular

To Top