संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस ने किया
भारत का समर्थन। विस्तारित परिषद के स्वरूप में भारत, जर्मनी और जापान को
परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का दोहराया समर्थन। कहा, यूएनएससी में
सुधार की दिशा में इसका विस्तार होना है बेहद ज़रुरी।
फ्रांस ने
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का फिर
समर्थन किया है। फ्रांस ने मार्च महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा
परिषद की अध्यक्षता संभाली है। सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनने पर फ्रांस ने
भारत, जर्मनी और जापान को परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन
दोहराया। उसने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए इसके स्थायी और
अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाना पहला उपाय होगा।
भारत लंबे समय से
ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में
सुधार की मांग करता रहा है और इस बात पर जोर देता रहा है कि वह परिषद का
स्थायी सदस्य बनने का हकदार है।