भारत

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पराग्वे और कोस्टारिका यात्रा

उपराष्ट्रपति वैंकेंया नायडू पराग्वे और कोस्टारिका की यात्रा के पड़ाव स्थल के रूप में स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे। मैड्रिड में उप-राष्ट्रपति का स्वागत स्पेन में भारत के राजदूत संजय वर्मा ने किया।
पराग्वे और कोस्टारिका की यात्रा में उप-राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी रवाना हुआ है। इसमें पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस, सांसद और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। उपराष्ट्रपति पराग्वे में पांच से सात मार्च तक एवं कोस्टारिका में सात मार्च से नौ मार्च तक प्रवास करेंगे।

भारत की ओर से इन दोनों देशों की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 − nine =

Most Popular

To Top