भारत

हिमस्खलन में लापता जवानों के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल के किन्नौर में हिमस्खलन के बाद लापता सेना के जवानों के लिए बचाव अभियान जारी. राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी बारिश।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद लापता सेना के पांच जवानों के बचाव अभियान की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमस्खलन वाली जगह पर एक्सपर्ट्स की एक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में बाधा आ रही है। नमग्या में आईटीबीपी के जवानों का सर्च अभियान जारी है। कल सुबह एक जवान का शव भी बरामद किया गया था।

उधर राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक बनी रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार का दिन दिल्ली में पिछले चार साल के मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 3 =

Most Popular

To Top