मनोरंजन

चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे ‘सुपरस्टार’ सलमान खान, ‘भारत’ की बाकी बची शूटिंग करेंगे पूरी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान चंडीगढ़ से मुंबई लौट आ गए है। शुक्रवार को सल्लू मियां को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा। इस दौरान वो बहुत जल्दी में दिखाई दिए। जब वो मुंबई एयरपोर्ट से घर की ओर बढ़ रहे थे तब मीडिया ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया।सलमान खान चंडीगढ़ में ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2019′ में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को 5.53 बजे बजे चंडीगढ़ के सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में सलमान खान ने अपनी एंट्री मारी।सलमान खान जैसे ही स्टेडियम में पहुंचे उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। पूरा स्टेडियम में भाईजान, भाईजान के नाम से गूंजने लगा।सलमान खान ने भी इस दौरान अपने फैंस को अभिवादन करते हुए हाथ जोड़ा।आपको बता दें, सलमान खान मुंबई हीरोज की टीम को सपोर्ट करने वहां पर पहुंचे थे। मुंबई हीरोज टीम के मालिक सलमान खान के भाई सोहेल हैं।आपको बता दें, बुधवार को ही सलमान खान सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में शिरकत करने वाले थे लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो जाया। गुरूवार को सलमान खान की झलक उनके फैंस को देखने मिली।सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म का एक गाना अभी भी शूट होना बाकी है।’भारत’ में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी इसमें दिखाई देंगे।’भारत’ की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान दबंग 3 को लेकर बिजी होंगे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट रेडी है।इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा फिर से एक बार सलमान खान की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 4 =

Most Popular

To Top