अबु धाबी में होने वाले इस्लामी सहयोग संगठन के पूर्ण सत्र को भारत
ने पहली बार संबोधित किया, जिसे भारत की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
ने संबोधित किया।
अबू धाबी में इस्लामी सहयोग संगठन के दो
दिवसीय सम्मेलन की शुरुआती पूर्ण बैठक को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने
संबोधित किया। संगठन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ
लड़ाई किसी धर्म विशेष के विरोध की लड़ाई नहीं हैं, हम उस देश से आते हैं
जहां हर प्रार्थना के अंत में शांति की दुआ की जाती है
इस्लामी सहयोग संगठन के देशों के विदेश मंत्रियों की इस बैठक में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार देर रात अबू धाबी पहुंची। विदेश मंत्री एक विशेष विमान से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी पहुंची। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भारतीय राजदूत नवदीप सूरी और यूएई के अंतर्राष्ट्रीय विकास सहायक मंत्री सुल्तान-अल-शम्सी ने किया।
सुषमा स्वराज आज इस दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआती पूर्ण बैठक में शामिल हुई। यह पहली बार है जब भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) की बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस्लामी सहयोग संगठन 57 देशों का प्रभावशाली समूह है।