भारत

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पीएम ने की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री दक्षिण भारत की एक दिवसीय यात्रा पर कन्याकुमारी में विवेकानन्द केंद्र का दौरा किया। उन्होने विवेकानंदपुरम स्थित रामायण फ़ोटो एक्जीबिशन में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कन्याकुमारी से राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें पंबन रेलवे ब्रिज और कई राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाएं अहम रहीं।

प्रधानमंत्री ने एकबार फिर दोहराया कि देश 2014 के बाद नई नीतियों की बदौलत तेज़ी से विकास कर रहा है। कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होने तीन हजार करोड़ रुपए लागत की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा मदुरै से रामेश्वरम तक जाने वाली रेलवे लाइन के पंबन रेलवे ब्रिज की आधारशिला रखी। साथ ही रामेश्वरम से धनुषकोडी तक बनने वाली रेलवे लाइन की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी। ये रेलवे लाइन 1964 के चक्रवात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस लाइन के दोबारा बनने से धनुषकोडी तक जाना आसान होगा और पर्यटकों के लिए रोड़ के अलावा रेल का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा उन्होने मदुरै से चेन्नई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की किसान के प्रति ऋणमाफी की योजनाओं पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने किसानों की प्रगति के लिए कभी भी गंभीर प्रयास नहीं किए।

कन्याकुमारी में ही प्रधानमंत्री ने विवेकानन्द केंद्र का दौरा किया। उन्होने विवेकानंदपुरम स्थित रामायण फ़ोटो प्रदर्शनी में शिरकत की। इस गलियारे में 108 फ़ोटो पैनलों को बाल्मीकि रामायण के आधार पर चित्रित किया गया है। प्रधानमंत्री ने भारत माता मंदिर में दर्शन किए और आगंतुक पुस्तिका में विचार साझा किए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + eight =

Most Popular

To Top