खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 2 विकेट से हराया

मुंबई – भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पहले दोनों वनडे जीत चुकी भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। पारी की दूसरी ही गेंद पर ओपनर जेमिमा रॉड्रिग्ज (0) के आउट होने के बाद इन-फॉर्म स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने 28.1 ओ‌वर में 129 रन की साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक पूरे किए। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मंधाना ने 74 गेंद पर 66 और राउत ने 97 गेंद पर 56 रन की पारी खेली।

मंधाना ने 74 गेंद पर 66 रन और राउत ने 97 गेंद पर 56 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई और टीम 205 रन तक ही पहुंच सकी। इंग्लैंड की तरफ से कैथरीन ब्रंट ने 5 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान हीथर नाइट (47) और डेनियल व्याट (56) की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया। झूलन गोस्वामी ने तीन विकेट लिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 4 =

Most Popular

To Top