‘जीरो’ फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान कर सकते हैं अक्षय कुमार के साथ काम
शाहरुख
खान ने हाल में ही‘जीरो’जैसी फ्लॉप फिल्म दी थी, जिसके बाद से वो ऐसी
फिल्म की तलाश में हैं, जिससे उनकी बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो सके। दूसरी
तरफ अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल हो रही हैं। ऐसे में
हो सकता है कि अक्षय का लक शाहरुख की मदद कर सके और अक्की की मदद से किंग
खान बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल वापसी कर सके। जी हां, खबरों की माने तो अक्षय
और शाहरुख सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘कोडथी समक्शम बालन वकील’ के हिंदी रीमेक
में साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले दोनों साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल
तो पागल है मैं साथ नजर आए थे।
डायरेक्टर उन्नी कृष्णन की हालिया
रिलीज फिल्म ‘कोडथी समक्शम बालन वकील’ को बॉलीवुड में रीमेक करने की बात हो
रही हैं, जिसमें इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स नजरआएंगे। रिपोर्ट में
बताया गया है कि डायरेक्टर ने फिल्म के लिए शाहरुख खान और अक्षय कुमार से
बात की है। उन्नी कृष्णन ने बताया है कि, ‘वायकॉम मेरी फिल्म का हिन्दी
रीमेक बनाने के लिए सोच रहा है, हालांकि अभी चर्चा शुरूआती दौर में हैं। हम
लोगों ने अक्षय कुमार और शाहरुख खान से बात की है।’