संसार

अमेरिका में मैक्सिको दीवार के खिलाफ़ मतदान

ट्रंप की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा वापस लेने पर हुआ मतदान

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में मैक्सिको के साथ सीमा पर दीवार बनाने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा वापस लेने के लिए मतदान हुआ। इस मुद्दे पर  राष्ट्रपति को प्रतिनिधिसभा में सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ी। डेमोक्रेटिक-बहुमत वाले सदन ने ट्रम्प के आदेश को 245-182 मतों से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था कि वे दीवार के लिए उस धन का उपयोग कर सकते हैं जिसे कांग्रेस ने अन्य उद्देश्यों के लिए आवंटित किया था।  अब यह बिल रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सीनेट के पास भेजा जाएगा, जहां राष्ट्रपति की कार्रवाई को लेकर इसके पारित होने की संभावना है। लेकिन ट्रम्प ने इस मु्द्दे पर वीटो लगाने को कहा है। अगर इस पर वीटो लगता है तो इसकी मंजूरी के लिए दोनों सदनों के दो तिहाई सदस्यों की मंजूरी आवश्यक होगी जिसकी संभावना कम नजर आती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 2 =

Most Popular

To Top