मनोरंजन

मलाइका-अर्जुन के रिश्ते पर करीना और प्रियंका ने लगाई मुहर

इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की है। अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद तो अर्जुन और मलाइका खुलेआम घूमते-फिरते नजर आते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन हाल ही में मलाइका की खास दोस्त करीना कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण-6 में इस बात का खुलासा कर दिया है मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर को कंफर्म किया है।

मलाइका-अर्जुन की शादी के सवाल पर साधी चुप्पी।दरअसल, जब करण जौहर, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में प्रियंका और करीना से सवाल करते है तो देसी गर्ल दोनों के रिश्ते की पुष्टि करती है और उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इन दोनों से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें।

बता दें, कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर मलाइका और उनके बेटे अरहान खान के साथ लंच करते हुए दिखाई दिए थे। यह पहली बार था जब अर्जुन इस तरह मलाइका के बेटे अरहान से मिले। दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 2 =

Most Popular

To Top