भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदान किए राष्ट्रीय जल पुरस्कार

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए. जल संरक्षण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है.

नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा के संरक्षण के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा तीन बंदरगाहों तूतीकोरिन, पारादीप और कांडला में समुद्रीय जल को मीठे पानी में परिवर्तित करने के लिए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे.

राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाली भारत के हिस्से वाली तीन नदियों के पानी को रोककर उसके जल का प्रयोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए प्रयोग में लाया जाएगा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six − 2 =

Most Popular

To Top