प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ कुंभ
मेले में बड़ी भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के पांव पखारे और उनका
आभार जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कुंभ का दौरा
किया और कुछ ऐसा कर दिखाया, जो शायद पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया
है। पीएम मोदी ने कल स्वच्छ कुंभ मेले में बड़ी भूमिका निभाने वाले 5 सफाई
कर्मचारियों के पैर धोए। प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ की यात्रा के दौरान
गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर डुबकी भी लगाई। ये वो कर्मयोगी हैं
जिनके पांव ख़ुद प्रधानमंत्री ने पखारे। ये वही क़दम हैं जिन्होने करोड़ों
कदमों के लिए मेले का हर-एक कोना स्वच्छ और सुंदर बनाया।
प्रधानमंत्री
कहा कि देश का हर-एक नागरिक अगर अपने हिस्से की गंदगी ना फैलाए तो सेवा
में लगे करोड़ो सफाई कर्मचारियों का सम्मान होगा। सफाई कर्मियों की सेवा
ठीक वैसा ही है जैसे कोई मां अपने बच्चे को बिना किसी शिकन के रोज़
नहा-धुला कर साफ-सुथरा बना देती है। तीर्थराज की धरती पर प्रधानमंत्री ने
कर्म की प्रधानता का सम्मान कर प्रभु-श्रीराम और केवटराज संवाद की भी याद
दिलाई। प्रधानमंत्री ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना भी की।