भारत

विकास की ओर काशी का एक और कदम, आज वाराणसी दौरे में पीएम देंगे सौगातें

मंगलवार पीएम मोदी के वाराणसी दौरे में शहर को कई सौगातें मिलेगी, पीएम दो कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही स्‍मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर और एसटीपी प्लांट जैसी परियोजनाओं का भी तोहफा भी मिलेगा।
उत्तर भारत में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी में दो कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। पंडित मदनमोहन मालवीय को समर्पित इस अस्पताल का नाम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र रखा गया है। इस के साथ ही प्रधानमंत्री 180 बेड वाले होमी भाभा कैंसर संस्‍थान भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

वाराणसी, उत्तर भारत का एक ऐसा शहर है जो पूरे उत्तर भारत को जोड़ता है। यहां लंबे समय से कैंसर अस्पताल की मांग होती रही है। अगर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे दो राज्य हैं जहां कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं और सही वक्त पर सही इलाज नहीं मिलने से ये जानलेवा होते जा रहे हैं। पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी कैंसर ट्रीटमेंट का हब बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री कैंसर ट्रीटमेंट के लिए आधुनिकतम सुविधाओं वाले 350 बेड के महामना कैंसर संस्‍थान और 180 बेड वाले होमी भाभा कैंसर संस्‍थान को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

महामना कैंसर अस्पताल में आयुष्मान भारत का भी एक काउंटर खोला जाएगा। प्रधानमंत्री यहां डीजल रेल इंजन फैक्ट्री में लोको कार्यशाला का निरीक्षण भी करेंगे। रेल डीजल इंजन के निर्माण के लिए देश ही नहीं दुनिया में मशहूर वाराणसी के डीजल रेल इंजन फैक्ट्री ने पहली बार मेक इन इंडिया के तहत डीजल इंजन को विद्युत इंजन में बदलने का काम किया है। इस इंजन का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे। काशी के कैंसर सेंटर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के मरीजों को भी फायदा होगा। यहां लोगों को उपचार मिलने से देश के बाकी कैंसर उपचार केंद्रों पर दबाव भी कम होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine + 5 =

Most Popular

To Top