भारत

लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर बीजेपी-शिवसेना के बीच सहमति, बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बीजेपी और शिवसेना में लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बातचीत पूरी हो गई है, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में हुई मुलाकात में सहमति बन गई। अब दोनों दल लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ लडेंगे।

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर बात बन गयी है और दोनों दल लोकसभा तथा विधानसभा का चुनाव मिलकर लडेंगे । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में इसका ऐलान किया। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को सीटें देने के बाद बची सीटों पर दोनों दल बराबर बराबर लडेंगे । इस मौके पर अमित शाह ने कहा- हमारे बीच जो भी मनमुटाव था, वह खत्म हो गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 2 =

Most Popular

To Top