पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा सी.आर.पी.एफ. के शहीद कुलविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ दुख साझा

मासिक पैंशन देने और स्कूल व लिंक सडक़ का नाम शहीद के नाम पर रखने का ऐलान
श्री आनन्दपुर साहिब – बीते दिनों पुलवामा में सी आर पी एफ के काफि़ले पर हुए आतंकवादी हमले में पास के गाँव रौली के शहीद हुए सिपाही कुलविन्दर सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करने के लिए आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह शहीद के घर पहुँचे और उन्होंने स्थानीय स्कूल और गाँव से श्री आनंदपुर साहब को जाती संपर्क सडक़ का नाम शहीद के नाम पर रखने का ऐलान किया ।शहीद के पिता दर्शन सिंह, माता, दादा जी और दूसरे पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद के माता-पिता को 10,000 रुपए प्रति महीना विशष पैंशन देगी क्योंकि उनके कोई अन्य पुत्री-पुत्र नहीं है और शहीद अभी अविवाहित था । उन्होंने कहा कि यह पैंशन शहीद के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी के एवज़ में दी जायेगी जोकि 7 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और ज़मीन के एवज़ में पाँच लाख रुपए नकद के अलावा होगी ।प्रवक्ता ने बताया कि यह पैंशन रक्षा सेवा कल्याण विभाग मुहैया करवाएगा जिस सम्बन्धी एजेंडा आगामी कैबिनेट मीटिंग में लाया जायेगा ।मुख्यमंत्री ने सरहद पार से की जा रही मूर्खतापूर्ण हिंसा के सम्बन्ध में दुख प्रकट किया जो हर दिन हमारे अनेक सैनिकों की जान ले रही है । चाहे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस मौके की नज़ाकत को समझते हुए एकत्रित हुए पत्रकारों के किसी राजनैतिक सवाल का जवाब देने से इन्कार कर दिया परन्तु उन्होंने कहा कि हरेक भारतीय इस संकट और दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ है ।पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह और अपने मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के साथ शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री ने देश के लिए सेवा निभाते हुए अपना बलिदान देने वाले शहीदों के परिवार को अपनी सरकार की तरफ से हर सहायता देने का ऐलान किया ।इससे पहले मोहाली में एक समारोह के दौरान पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार कश्मीरी विद्यार्थी को पूरी सुरक्षा देगी । उन्होंने कहा कि पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफि़ले पर आतंकवादी हमले के बाद कश्मीरी विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों में निशाना बनाने और परेशान करने की आ रही रिपोर्ट के संदर्भ में पुलिस को ज़रूरी हिदायतें जारी की गई हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में किसी भी बेगुनाह व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जायेगा । उन्होंने राज्य में सांप्रदायिक नफऱत और सद्भावनाहीन माहौल तैयार करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हमें धर्म के नाम पर फूट डालने वाली शक्ति का शिकार नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से राज्य में लाई गई शांति को किसी भी कीमत पर भंग करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 4 =

Most Popular

To Top