मनोरंजन

पापा टाइगर पटौदी की बायोपिक करने की तैयारी में हैं सैफ अली खान

कहना गलत नहीं होगा कि आज कल बायोपिक का दौर चल रहा है। अमिताभ से लेकर दीपिका पादुकोण सभी सितारें बायोपिक में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच इस रेस में एक नाम और जुड़ सकता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि, यह नाम किसी बल्कि सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी का है। वैसे भी सैफ कई मौकों पर अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी की लाइफ के ऊपर फिल्म बनाने की बात कर चुके हैं। अब लगता है कि सैफ मियां अपने पिता की बायोपिक बनाने के लिए तैयार हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि हाल ही में कुछ तस्वीरें हमारे हाथ लगी है। इन तस्वारों में सैफ के हाथ में एक किताब है जो कि क्रिकेट से संबधित है।हाल ही में सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।इस दौरान सैफ के हाथ में एक किताब दिखाई दे रही है। इस किताब को देख कर साफ पता चल रहा है कि यह क्रिकेट से जुड़ी हुई है।कई बार सैफ अपने पिता की बायोपिक बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।सैफ बायोपित को बनाना चाहचते हैं लेकिन अपवे किता के किरदार को निभाने से डरते हैं। उन्होंेन एक बार खुलासा किया था कि वो अपने पिता को रोल प्ले नहीं कर सकते, क्योंकि वो चाह कर भी अपने पिता की बराबारी नहीं कर सकते।सैफ के हाथ में इस किताब को देख कर साफ जाहिर है कि हो सकता है कि वो फिल्म पर काम शुरू कर दें।एयरपोर्ट पर सैफ अकेल ही नजर आए। यहां पर करीना उनके साथ नहीं थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 3 =

Most Popular

To Top