संसार

नासा के ‘अपॉर्च्युनिटी यान’ का मंगल पर शानदार सफर खत्म

वॉशिंगटन-रोवर ने पिछली बार 10 जून 2018 को पृथ्वी के साथ संचार किया था। इसके बाद ग्रह पर आए रेतीले तूफान के कारण सौर ऊर्जा संचालित रोवर से संपर्क टूट गया और करीब आठ महीने तक इससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मंगल पर नासा के ‘अपॉर्च्युनिटी यान’ का शानदार सफर खत्म। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर अपने ‘अपॉर्च्युनिटी रोवर मिशन’ के खत्म होने की घोषणा कर दी है। यह 15 साल तक मंगल पर रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात रोवर के साथ बातचीत करने के अंतिम प्रयास किए गए लेकिन इसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद नासा द्वारा कैलिफोर्निया के पासाडेना में एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लैबरेटरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को यह घोषणा की गई। रोवर ने पिछली बार 10 जून 2018 को पृथ्वी के साथ संचार किया था। इसके बाद ग्रह पर आए रेतीले तूफान के कारण सौर ऊर्जा संचालित रोवर से संपर्क टूट गया और करीब आठ महीने तक इससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − seven =

Most Popular

To Top