पंजाब

आवारा पशूओं से फसलों को बचाने के लिए तार लगाने के लिए सरकार गरीब किसानों के ग्रुपों को सब्सिडी देने पर विचार करेगी – कैप्टन अमरिन्दर सिंह

चण्डीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कहा कि उनकी सरकार आवारा पशूओं से बचाव के लिए तार लगाने के लिए कड़ी क्षेत्र के गरीब किसानों के ग्रुपों के लिए 100 प्रतिशत सब्सिडी पर विचार करने के लिए तैयार है।मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में यह बयान दिया।विधायक जय कृष्ण रोड़ी द्वारा प्रश्न काल के दौरान उठाए गए मसले में दख़ल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले से भली भाँति अवगत है और आवारा पशूओं से किसानों की फसलों को बचाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार खेतों के आसपास तार लगाने के लिए किसानों को पहले ही 50 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवा रही है और पिछले वर्ष एक पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया गया था जिसके अंतर्गत कंडी क्षेत्र में 563 किसानों को 4.21 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। एक विधायक के सुझाव के जवाब में मुख्यमंत्री ने सदन को भरोसा दिया कि राज्य सरकार व्यक्तिगत तौर पर सब्सिडी देने की बजाय गरीब किसानों के समूहों के लिए तार लगाने की सब्सिडी की इजाज़त देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।यहाँ यह बताने योग्य है कि वन विभाग द्वारा फसलों को नुक्सान से बचाने के लिए जंगली सूअर और नील-गाय के शिकार के लिए पर्मिट देने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विभाग द्वारा लोगों को इस समस्या संबंधी अवगत करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

Most Popular

To Top