पंजाब

घनौर थाने को नयी जगह स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव नहीं – मुख्यमंत्री

चण्डीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घनौर के बस अड्डे के नज़दीक स्थित पुलिस थाने को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने के किसी भी कदम को नकार दिया। घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर द्वारा उठाए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस थाने की मौजूदा जगह और इमारत चाहे बस अड्डे और मुख्य बाज़ार के नज़दीक है परन्तु सुरक्षा के लिहाज़ से यह पूरी तरह सुरक्षित और उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने की इमारत का निर्माण वर्ष 2005 में शहर के मुख्य बाज़ार के नज़दीक किया गया था और इस थाने को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण के अंतर्गत ज़रूरत मुताबिक नये पुलिस थानों का निर्माण और मौजूदा थानों की मुरम्मत का काम कर रही है जिससे पुलिस विभाग के कामकाज में और ज्यादा कुशलता लाई जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 + 16 =

Most Popular

To Top