राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में मीडिया इकाइयों के पहले वार्षिक
सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजन में देश भर के भारतीय सूचना सेवा के
अधिकारी पहुंचे थे. सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन
राठौड़ और मंत्रालय के सचिव अमित खरे मौजूद रहे.
विज्ञान भवन में
मीडिया इकाइयों के पहले वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ. पूरे देश में काम कर
रहे सूचना सेवा के अधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बने. सम्मेलन में भाग लेते
हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सूचना तंत्र में
भारतीय सूचना अधिकारियों के योगदान की सराहना की. उन्होंने जोर दिया कि इन
अधिकारियों के दम पर ही सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंचती हैं.
सूचना
सेवा के अधिकारी सरकार और जनता के बीच की अहम कड़ी बनते हैं. ये सरकार की
योजनाओं को जनता तक और जनता के सरोकार को सरकार तक पहुंचाते हैं. सम्मेलन
का अहम हिस्सा बने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा कि
संचार और सोशल मीडिया के जरिए सूचना सेवा के अधिकारी जनता और सरकार के बीच
सेतु का काम करते हैं.
सम्मेलन में सूचना सेवा अधिकारी के कार्य और
उनकी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. इस लिहाज से मीडिया इकाइयों का पहला
सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण है.