पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम और एस.सी स्कॉलरशिप के लिए 72.60 करोड़ रुपए का अनुदान जारी

चंडीगढ़ – समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए अपनी वचनबद्धता की राह पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने आशीर्वाद स्कीम और एस.सी स्कॉलरशिप की राशि के लिए लम्बित पड़े 72.60 करोड़ रुपए का अनुदान जारी कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 72.60 करोड़ रुपए की राशि में से 54.42 करोड़ रुपए आशीर्वाद स्कीम के लिए जारी किये गए हैं जोकि राज्यभर के तकरीबन 26000 लाभपात्रियों के लिए है। जून से दिसंबर, 2018 के समय हद की बकाया राशि जारी होने से अब इस सम्बन्ध में समुची देनदारी दी गई है और आज की तारीख़ तक कुछ भी लम्बित नहीं है। इसके अलावा लम्बित पड़े एस.सी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए 18.08 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को कहा है कि वह इन सरकारी स्कीमों के लिए राज्य भर के लाभपात्रियोंं के लिए लम्बित पड़े बकायों को जारी करें। राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार पर संतोष जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्तीय अनुशासन और आर्थिक प्रबंधन में सुधार के लिए कोशिशों को और मज़बूत बनाने के लिए सभी विभागों को कहा है जिससे राज्य के समूचे विकास की गति को बनाये रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भुगतान को समय पर जारी करने से विकास कामों और कल्याण स्कीमों की गति को प्रौत्साहन मिल चुका है और यह सेहतमंद आर्थिकता के संकेतों का प्रगटावा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 3 =

Most Popular

To Top