मनोरंजन

विकास गुप्ता खतरों के खिलाड़ी से बाहर

मुंबई-छोटे परदे का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जितना खतरनाक है उतना ही अब विवादित भी बनता जा रहा हैl शो के सीज़न नौ में बड़े ही अच्छे तरीके से खेल रहे विकास गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया हैl उन पर नियमों के ख़िलाफ़ जा कर काम करने का आरोप लगा हैl विकास गुप्ता इससे पहले भी विवादों में रहे हैं l उन पर शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया था कि जब वो एक चैनल में बड़े पद पर थे तो उन्होंने शिल्पा को भाबी जी घर पर हैं सीरियल से हटवाने में।

अभी हाल ही में ये ख़बर आई थी कि शो को होस्ट कर रहे रोहित शेट्टी को जब ये पता चला कि विकास गुप्ता स्टेयराइड लेकर खेल रहे हैं तो उन्होंने विकास को जमकर लताड़ लगाई थी। नई जानकारी के मुताबिक अब विकास को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन पर दर्द को दूर करने के लिए इंजेक्शन के रूप में ऐसी दवा लेने का आरोप साबित हुआ है जो शो में प्रतिबंधित है और अगर कोई ऐसा करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखाने का प्रावधान है। हां, अगर किसी वजह से कंटेस्टेंट को किसी तरह की दवा लेने जरूरी है तो उसे मेकर्स को इसकी जानकारी देनी होती है। विकास ने ऐसा नहीं किया और अपनी चोट को भी छिपाया। विकास को काफी समय से कंधे में तकलीफ थी और वो चोट उन्हें हेलीकॉप्टर स्टंट के दौरान लगी थी। सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह नहीं पता था कि दर्द निवारक दवाएं हार्ट रेट को बढ़ा देती हैं। रोहित ने उन्हें डांटते हुए ये बात बताई थी और कहा था कि विकास ने शो की महत्ता को नुकसान पहुंचाया है।

विकास गुप्ता इससे पहले भी विवादों में रहे हैं l उन पर शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया था कि जब वो एक चैनल  में बड़े पद पर थे तो उन्होंने शिल्पा को भाबी जी घर पर हैं सीरियल से हटवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी l विकास और शिल्पा बाद में बिग बॉस 11 में साथ आये लेकिन विकास शो जीत नहीं सके l उनका बिग बॉस 12 में श्रीसंत के साथ भी विवाद हुआ l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 3 =

Most Popular

To Top