केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का
आरोप लगाया है. जेटली ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस
के नेताओं में साहस और नैतिकता की कमी है और इसी वजह से वे राजवंश को नीति
बदलने की सलाह नहीं दे पाते हैं.
अरुण जेटली ने कहा कांग्रेस अपने
डूबते हुए वंश को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोलती जा रही है. रफाल सौदे के
संदर्भ में जेटली ने कहा कि जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए हैं और इस पर
रोजाना एक झूठ गढ़ा जाता है. उन्होंने कहा कि किसी निजी कंपनी को 30,000
करोड़ का लाभ पहुंचाने का आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह
के ‘इंटीग्रेशन पैक्ट’ का उल्लंघन नहीं किया गया है, वहीं इससे पहले भी रूस
और अमेरिका के साथ हुए समझौते में इस तरह की कोई बात नहीं थी.
महागठबंधन
पर प्रहार करते हुए उन्होंने इसे महाझूठ बंधन करार दिया और आरोप लगाते हुए
कहा कि परिवार के इशारे पर गठबंधन के सहयोगी भी नाचने लगते हैं.