भारत

‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की.

भाजपा के इस अभियान के तहत पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर स्टीकर के साथ-साथ झंडा लगाएंगे और उसकी तस्वीर लेंगे.

अमित शाह ने कहा कि देश के लोग जानना चाहते हैं कि विपक्षी दल पीएम पद के लिए किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेंगे. वहीं हमारी सरकार है जो स्पष्ट जानती है कि देश के प्रधानमंत्री कौन होंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान के तहत एक भाजपा कार्यकर्ता के घर झंडा लगाया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 5 =

Most Popular

To Top