राफेल मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
गृहमंत्री
ने कहा कि कांग्रेस बार-बार राफेल का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही
है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लोकसभा में विस्तार से चर्चा हो चुकी है
और उच्चतम न्यायालय ने भी इस मामले का निपटारा कर दिया है. गृहमंत्री ने
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष
को स्वस्थ राजनीति करनी चाहिए.
राफेल मुद्दे पर सदन में हंगामा कर
रहे कांग्रेस सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने फटकार लगाई. सदन
के बीचों बीच आने पर उन्होंने कहा कि आप सब का व्यवहार उचित नहीं है.