सरकार ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब जाने के लिए डेरा बाबा नानक
जमीनी चौकी को अधिकृत आव्रजन केंद्र के रूप में मान्यता दी, करतारपुर के
लिए निकास एवं प्रवेश बिन्दु के रूप में काम करेगी ये चौकी।
केंद्रीय
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर गुरूद्वारा साहिब जाने के लिए
डेरा बाबा नानक चौकी को सोमवार को आव्रजन जांच केंद्र के रूप में प्राधिकृत
किया। यह चौकी अब करतारपुर के लिए निकास एवं प्रवेश बिन्दु के रूप में काम
करेगी। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ
कोई भी व्यक्ति पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित इस चौकी के जरिए निकास या
प्रवेश कर सकता है।
करतारपुर पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के नरोवाल
जिले के शकरगढ़ में स्थित है जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 साल
से अधिक गुजारे थे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पिछले साल 26 नवंबर
को एक कार्यक्रम में गुरदासपुर जिले के मान गांव में डेरा बाबा नानक
करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी।
पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश में 28 नवंबर को चार किलोमीटर लंबे
गलियारे की आधारशिला रखी थी जिसके इस साल पूरा होने की उम्मीद है।