प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के की
ओर से 300 करोड़वीं थाली परोसने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों को
खाना परोसा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के आसपास
सुरक्षा घेरा बनाने की ज़रूरत हैं जिसमें स्वच्छता,पोषण और टीकाकरण शामिल
है और उनकी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
कृष्ण की
नगरी वृंदावन में प्रधानमंत्री ख़ुद बच्चों के बीच एक ऐसे मौक़े पर पहुंचे
जो ऐतिहासिक था। बच्चों को मान-मनुहार के साथ ख़ुद प्रधानमंत्री मोदी ने
खाना परोसा। बच्चों के बीच सेवा और समर्पण का भाव लिए वे मुग्ध भाव से
बच्चों के साथ कुछ ऐसे पलों को भी साझा किया जिसमें बच्चों ने प्रधानमंत्री
से कुछ अपनी बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि माताओं और बच्चों के
पोषण के लिए सरकार ने बच्चों के खानपान, टीकाकरण और उनके आसपास सफाई पर
विशेष जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार बचपन के आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा बना
रही है।
बालगोपाल की नगरी वृंदावन में अक्षयपात्र फाउंडेशन ने 300
करोड़वीं थाली परोसी। इस पल को यादगार बनाने के इरादे से प्रधानमंत्री ने
आशीर्वाद के रूप में स्कूल के बच्चों को अक्षय पात्र भेंट किया और अक्षय
पात्र की 300 करोड़वीं थाली की पट्टिका का अनावरण किया। अक्षयपात्र देश के
अलग-अलग हिस्सों में आधुनिक रसोई उपलब्ध कराता है। ये भारत सरकार की मीड-डे
मील योजना से भी जुड़ी हुई है, जो सुनिश्चित करती है कि बच्चों को स्कूलों
में गर्म,पौष्टिक और सुरक्षित खाना मिल सके। 19 साल पहले शुरू हुई एक पहल
आज मिशन बन चुकी है।
प्रधानमंत्री ने बच्चों के पोषण के लिए केंद्र
सरकार के पोषण मिशन और दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय
गोकुल मिशन के योगदान को भी उकेरा। उन्होने कहा कि नए भारत में इन्द्रधनुष
के कवच से बच्चे सुरक्षित हो रहे हैं तो स्वच्छ भारत और उज्जवला के बदौलत
एक साफ सुथरा वातावरण भी तैयार हो रहा है जो बच्चों को स्वस्थ रखने में अहम
भूमिका निभा रहा है।