निहार पंड्या से 15 फरवरी को शादी कर रही हैं सिंगर नीति मोहन, हैदराबाद में होंगी शादी की रस्में
बॉलीवुड
-सिंगर नीति मोहन एक्टर निहार पंड्या के साथ शादी के बंधन में बंधने जा
रही हैं। दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड रह चुके निहार पंड्या और नीति की
शादी हैदराबाद में 15 फरवरी को होगी। वेडिंग रिचुअल्स 14 फरवरी यानी
वैलेंटाइन डे से शुरू होंगे।
नीति मोहन पिछले 4 साल से निहार
पंड्या काे डेट कर रही हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते काे
सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत जैसी
रस्में हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हाेंगी, जो हैदराबाद के निजाम का
एक महल है।
सिंगर हर्षदीप कौर, जिन्होंने पिछले साल इटली के
लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी में परफॉर्म किया था,
वे नीति और निहार की शादी में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। शादी के बाद
फरवरी लास्ट में ही नीति और निहार मुंबई में फिल्म बिरादरी के लिए एक
रिसेप्शन देंगे।
नीति के होने वाले पति निहार पंड्या ने जनवरी
2019 में कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
जबकि नीति बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं। नीति के अलावा उनकी बहन शक्ति मोहन
भी फेमस कोरियोग्राफर हैं।
निहार पंड्या का नाम इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ चुका है। निहार और दीपिका लम्बे समय तक रिलेशन में रहे। हालांकि अब दीपिका ने रणवीर सिंह को 6 साल डेट करने के बाद शादी कर ली है।