महिला फुटबॉल-भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड कप के अपने पहले मुकाबले
में शनिवार को ईरान को 1-0 से हराकर टूर्नमेंट में विजयी शुरुआत की। भारत
की यह लगातार 5वीं जीत है। टीम ने इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग और इंडोनेशिया के
खिलाफ क्रमश: लगातार 4 दोस्ताना मैच जीते थे।
भारतीय महिला
फुटबॉल टीम ने गोल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को ईरान को 1-0 से
हराकर टूर्नमेंट में विजयी शुरुआत की। भारत की यह लगातार 5वीं जीत है। टीम
ने इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग और इंडोनेशिया के खिलाफ क्रमश: लगातार 4
दोस्ताना मैच जीते थे। यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के
पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही भारतीय टीम के पास गोल करने का मौका
था,लेकिन डांगमेई ग्रेस के शॉट को विपक्षी टीम की गोलकीपर ने सेव कर दिया।
इसके
बाद 15वें मिनट में भी अंजू तमांग का शॉट लक्ष्य से दूर चला गया। इसके 7
मिनट बाद ही संजू ने एक बेहतरीन हेडर के जरिए गोल करनी चाही लेकिन उनके इस
शॉट में कुछ खास दम नहीं था। भारतीय टीम 30वें मिनट में भी रतनबाला के शॉट
पर खाता नहीं खोल पाई और इस तरह पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरा हाफ
शुरू होते ही भारत ने अपना खाता खोल दिया। अंजु ने इस बार 48वें मिनट में
गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मेजबान टीम के पास 82वें मिनट
में भी 2-0 की बढ़त लेने का मौका था। लेकिन संजू गोल करने से चूक गईं। इसके
बाद मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और भारत ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम
कर लिया। इसी टूर्नमेंट के अन्य मैच में म्यांमार ने नेपाल को 3-0 से हरा
दिया।