भारत

कर्नाटक: राजनीतिक उथलपुथल जारी, कांग्रेस के कई विधायक लगातार सत्र से हैं गायब

कर्नाटक में राजनीतिक गतिरोध जारी है, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि दलबद विरोधी कानून के तहत 4 बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अर्जी दी गई है।
कर्नाटक में राजनीतिक उथलपुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा के मौजूदा सत्र में भारतीय जनता पार्टी का हंगामा जारी है। कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन सरकार अपने विधायकों को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है। इनमें कई कांग्रेस और निर्दलीय विधायक शामिल हैं। ये विधायक विधानसभा के बजट सत्र से लगातार तीसरे दिन भी नहीं दिखे।कुमारा स्वामी को लगता है कि कहीं ये भाजपा के ऑपरेशन लोटस की सफलता की ओर इशारा तो नहीं है। इस बीच कांग्रेस नेता सिद्दारमैया ने कहा कि पार्टी के 4 बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 3 =

Most Popular

To Top