खेल

परेरा ने एक ही मैच में लगाई 2 डबल सेंचुरी

इस बल्लेबाज ने 81 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, एक ही मैच में लगाई 2 डबल सेंचुरी

कोलंबो. इस खिलाड़ी की 2 डबल सेंचुरी से क्रिकेट की दुनिया में फिर हुआ करिश्मा। श्रीलंका के घरेलू क्लब एनसीसी (नोनडेस्क्रप्टिस क्रिकेट क्लब) के कप्तान एंजेलो परेरा ने एक ही मैच में दो डबल सेंचुरी लगाकर इतिहास दोहरा दिया। ये फर्स्ट कैटेगरी की प्रीमियर लीग का मैच था। यह क्रिकेट के इतिहास में दूसरा मौका है, जब किसी बल्लेबाज ने एक फर्स्ट क्लास के मैच में दो डबल सेंचुरी लगाई हो। पहली बार इस तरह दो डबल सेंचुरी मारने का रिकार्ड इंग्लिश काउंटी केंट के बल्लेबाज आर्थर फैग के पास है।

परेरा श्री लंका की फर्स्ट क्लास प्रीमियर लीग के 8वें स्टेज का मैच खेल रहे थे। परेरा ने सिंहली क्रिकेट क्लब के खिलाफ चार दिवसीय मैच में ये रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहली पारी में 203 गेंदों पर 201 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाए।

एससीसी के मैदान की पिच हालांकि काफी फ्लैट है लेकिन फिर भी परेरा ने यह शानदार प्रदर्शन किया। परेरा ने धमिका प्रसाद और सचित्रा सेनानायके जैसे गेंदबाजों की बॉल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो श्रीलंका के लिए अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। बता दें, प्रीमियर लीग के इस सीजन में कई बल्लेबाजों ने दोहरे शतक जमाए हैं। उनमें से परेरा ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो दोहरे शतक जमाए हैं।

क्रिकइंफो वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 1938 में इंग्लिश काउंटी केंट के बल्लेबाज आर्थर फैग ने एसेक्स के खिलाफ 244 और 202 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × two =

Most Popular

To Top