व्यापार

सेंसेक्स में 114 अंकों की गिरावट-निफ्टी 10850 के नीचे फिसला

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत,सोमवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की है
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 114 अंकों की गिरावट के साथ 36,355 पर और निफ्टी 44 अंकों की गिरावट के साथ 10,848 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 8 हरे, 41 लाल और एक बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.87 फीसद और स्मॉलकैप 0.75 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो 1.14 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.50 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.12 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.12 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 1.07 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.17 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियालिटी 1.15 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों का हाल: सोमवार के कारोबारी सत्र में एशियाई बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 3 मिनट पर जापान का निक्केई 0.53 फीसद की तेजी के साथ 20897 पर, चीन का शांघाई 1.30 फीसद की तेजी के साथ 2618 पर, हैंगसेंग, 0.08 फीसद की तेजी के साथ 27953 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 2203 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.26 फीसद की तेजी के साथ 25063 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.09 फीसद की तेजी के साथ 2706 पर और नैस्डैक 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 7263 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + 4 =

Most Popular

To Top