चिट फंड घोटालों की जांच कर रही CBI टीम को प.बंगाल पुलिस ने कोलकाता
पुलिस आयुक्त के आवास के बाहर लिया हिरासत में , स्थानीय पुलिस स्टेशन ले
जाने के बाद CBI टीम को छोड़ा, अंतरिम सीबीआई प्रमुख नागेश्वर राव ने कहा
राजीव कुमार के खिलाफ हैं सबूत, एजेंसी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के
मुताबिक कर रही है काम।
प. बंगाल में चिटफंड घोटाला मामले को लेकर
सीबीईआई तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चिटफंड घोटालों से जुड़े मामलों की जांच
कर रही सीबीआई की एक टीम कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पूछताछ
के लिए पहुंची, लेकिन कोलकाता पुलिस ने सीबीआई की टीम को घर के बाहर ही रोक
दिया। प. बंगाल पुलिस ने CBI की टीम को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां बाद
में छोड़ दिया गया।
सीबीआई अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रूख
कर सकती है। इस बीच राज्य के डीजीपी, कल कमिश्नर राजीव कुमार के आवास में
पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। ममता
ने केंद्र पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं सीबीआई के
अंतरिम निदेशक का का कहना है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के
मुताबिक ही काम कर रही है। देश के संघीय ढांचे पर आक्रमण आरोप लगाते हुए
ममता बनर्जी कल रात ही धरने पर बैठ गईं।