व्यापार

ICICI बैंक की जांच में चंदा कोचर पाई गई दोषी

श्रीकृष्‍णा समिति की रिपोर्ट के बाद ICICI बैंक ने चंदा कोचर वीडियोकॉन लोन मामले में दोषी पाए जाने पर किया गया बर्खास्‍त, बोनस वापस लेने और अन्‍य भुगतान को रोकने का दिया आदेश, चंदा कोचर को बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, इस मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है।

वीडियोकॉन लोन मामले में आईसीआईसीआई बैंक की स्वतंत्र जांच में पूर्व सीईओ चंदा कोचर को दोषी पाया गया है. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि स्वतंत्र जांच में यह पाया गया कि बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि कोचर के इस्तीफे को ‘उनके गलत कृत्य के लिए बर्खास्तगी’ के तौर पर लिया जाएगा और बोनस सहित उनके अन्य भुगतानों को रोका जाएगा.

बैंक ने कहा कि चंदा कोचर आईसीआईसीआई के नियमों और कार्यशैली का उल्लंघन कर रही थीं. बोर्ड डायरेक्टर्स ने फैसला लिया है कि आंतरिक पॉलिसी के तहत चंदा के बैंक से अलग होने को कारण विशेष के लिए उनका निष्कासन माना जाएगा. उन्हें फायदों का भुगतान नहीं किया जाएगा, इसमें बोनस भी शामिल है.

वीडियोकॉन लोन मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है. हाल ही में सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. जांच एजेंसी ने वीडियोकॉन के मुख्यालय के अलावा 4 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. इसके अलावा चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 − 10 =

Most Popular

To Top