मनोरंजन

फैशन वीक में 47 की उम्र में दिखा तब्बू का ग्लैमरस अंदाज़

मुंबई- लैक्मे फैशन वीक समर/रिसार्ट 2019 का आगाज़ हो चुका है। लैक्मे फेशन वीक में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ग्लैमर शुरू से ही दिखता रहा है। बहरहाल, रैंप से एक और खूबसूरत तस्वीर में आप इस इवेंट की भव्यता समझ सकते हैं। इस दौरान पहले दिन के आयोजन से फ़िल्म अभिनेत्री तब्बू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो अपने लुक से सबका ध्यान खींचने में सफल रही हैं।

दरअसल, तब्बू लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन रैंप पर उतरीं और इस दौरान उनकी मौजूदगी बेहद ख़ास रही। 47 साल की उम्र में भी तब्बू ने रैंप पर जिस अंदाज़ में वॉक किया वो देखने लायक रहा। इस दौरान तब्बू के लिए देर तक तालियां बजती रहीं। आप देख सकते हैं इस ड्रेस में वो बेहद चार्मिंग और स्टाइलिश लग रही हैं। उनका कॉन्फिडेंस भी देखते ही बनता है। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी तब्बू इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं!

दरअसल तब्बू डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के लिए रैंप पर उतरीं थीं। इस ग्रे कलर के ऑफ शोल्डर गाऊन में आप देख सकते हैं तब्बू का एक और दिलकश अंदाज़।

उनके साथ करण जौहर भी रैंप पर मौजूद दिखे। पहले दिन तब्बू के अलावा डायना पेंटी आदि अभिनेत्रियां भी इस आयोजन में शिरकत करती दिखीं। करण भी इस दौरान अपने लुक से सबका ध्यान खींचने में सफल रहे। साथ ही आप देख सकते हैं इस मौके पर तब्बू भी कितनी कॉन्फिडेंट नज़र आ रही हैं! 3 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अभी और भी अभिनेत्रियां जलवा बिखेरती नज़र आने वाली हैं!
 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 2 =

Most Popular

To Top