संसार

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ा और तनाव। अमेरिका के न्याय विभाग ने चीन की दूरसंचार कंपनी हुआई और कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी मैंग वैंग्झू के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक मामला। दोनों मुल्कों के बीच जारी व्यापार मतभेदों को सुलझाने के लिए चीनी प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका आने की खबरों के बीच अमेरिका ने लिया फैसला।

अमरीकी न्याय विभाग ने चीन की दूरसंचार कंपनी हुआई और उसकी मुख्य वित्त अधिकारी मैंग वैंग्झू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन आरोपों में बैंक और टेलीग्राम धोखाधड़ी, न्याय में बाधा और अमरीकी कंपनी टी मोबाइल की तकनीक चोरी शामिल है। गौरतलब है कि हुआई के मुख्य वित्त अधिकारी मैंग अमरीकी अनुरोध पर पिछले महीने कनाडा में हिरासत में लिए गए थे। मैंग पर ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों में अड़चन डालने का आरोप लगा था। इस ताजा घटनाक्रम ने अमरीकी चीन और कनाडा के बीच तनाव उत्पन्न कर दिया है।  चीन ने अमेरिका के इस कदम पर नाराज़गी जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 12 =

Most Popular

To Top